News & Events
Group: JSG Navkar
*जेएसजी नवकार ग्रुप द्वारा जैन सेवा के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपलावास, कुण्डाल के 160 बच्चों को स्वेटर वितरण* जे एस जी नवकार ग्रुप के सेक्रेटरी हेमंत जैन ने बताया कि नवकार ग्रुप द्वारा वर्ष 2025-26 के जैन सेवा के अंतर्गत दौरान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उपलावास, कुण्डाल के कक्षा एक से आठवीं तक के 160 बच्चों को स्वेटर वितरण किये गये। नवकार ग्रुप द्वारा आयोजित दूसरे स्वेटर वितरण सेवा कार्य का अवसर देने के लिए विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षका श्रीमती सुशीला नागौरी एवं नीना यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि नवकार ग्रुप की यह पहल बच्चों के लिए आने वाले मौसम वरदान साबित होंगी। कार्यक्रम संयोजक सौरभ चपलोत ने बताया कि सेवा कार्य मे सभी सदस्यों ने तन मन धन से भाग लेकर अपना आर्थिक सहयोग दिया। सेवा कार्य में सचिव हेमंत जैन, सहसचिव मयंक चोपड़ा, विशाल सराफ , विशाल नेनावटी, अमन भडक्त्या, निशा सराफ , स्वीटी नेनावटी , निति चपलोत आदि गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का आभार ग्रुप सचिव हेमंत जैन ने किया।