News & Events

*जे एस जी नवकार का दीपावली मिलन नवकार चैम्प्स का सफल आयोजन*

Date: 09-11-2025

Group: JSG Navkar

* *जे एस जी नवकार का दीपावली मिलन नवकार चैम्प्स का सफल आयोजन* ​उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप (JSG) नवकार द्वारा दीपावली मिलन *नवकार चैम्प्स* सांस्कृतिक संध्या का सफल आयोजन देबारी स्तिथ पन्ना रतन विला पर किया गया। नवकार ग्रुप के सेक्रटरी हेमंत परमार ने बताया कि ग्रुप की स्थापना के 9 वर्ष पूर्ण होने और 10 वे वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में *सांस्कृतिक संध्या नवकार चैंप्स* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण द्वारा रीना तलेसरा ने की । इस प्रकार का आयोजन समूह के बच्चों की प्रतिभा को मंच पर लाने, आपसी उत्साह और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देने और नए संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया। ग्रुप अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि ​यह कार्यक्रम सामूहिक एकजुटता और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नवकार ग्रुप के नन्हें मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतिया दी। कार्यक्रम में मेवाड़ रीजन के सचिव आशुतोष सिसोदिया, अध्यक्ष मनीष जैन,​सेक्रेटरी हेमंत परमार, ​कोषाध्यक्ष अशोक चोरडिया, ​सहसचिव मयंक चोपड़ा, ​उपाध्यक्ष राजेश बम्ब ,सेवा कार्य संयोजक हितेश सिंघवी, दीपक चित्तोड़ा, राकेश चित्तौड़ा,मयंक चित्तौड़ा,राकेश सिंघवी,संजय सिंघवी,मयंक,दीपक तलेसरा,कैलाश चित्तोड़ा, चेतन जैन, सौरभ चपलोत, विशाल सराफ, प्रमोद बड़ाला, रोहन चतुर, निर्मल जैन, राहुल जैन,नरेश मुर्डिया, लविश बड़ाला, प्रीति सिसोदिया, सुनीता जैन, वंदना डांगी, टीना परमार, सरिता बम्ब, सोनिया जैन,पिंकी जैन, किंजल जैन, निशा सराफ, अंकिता जैन, स्वीटी नैनावटी, भावना जैन,पायल चोरड़िया रजनी जैन, नीति चपलोत, लकी चतुर, संध्या बडाला,चेतना चित्तौड़ा,सोनिया ,भारती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत मे सचिव हेमंत परमार ने सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सरिता बम्ब ने किया।